India

मछली पकड़ने गए कपल की लगी लॉटरी, झील के तट पर मिले 83 लाख रुपये नगद, पुलिस ने कहा अपने पास रखें

मछली पकड़ना किसी का शौक हो सकता है तो किसी की रोजी रोटी से जुड़ा एक बिजनेस हो सकता है। आमतौर पर समुद्र, नदी, झील के आसपास मछली पकड़ते लोगों को देखा जा सकता है। इस बीच मछली पकड़ने के दौरान एक कपल की तो लॉटरी ही लग गई। अमेरिका में एक कपल मछली पकड़ने गए। जैसी ही उन्होंने मछली पकड़ने के लिए जाल फेंका तो मछली की जगह एक भारी भरकम तिजोरी हाथ लग गई। पहले तो इस भारी भरकम तिजोरी को देखते ही कपल के होश उड़ गए। इसके बाद जब इसे खोला तो उनकी आंखों से खुशी के आंसू छलकने लगे। दरअसल इस तिजारी में मछली नहीं बल्कि 100,000 डॉलर (83 लाख रुपये) कैश रखे हुए थे।

न्‍यूयॉर्क पोस्‍ट की रिपोर्ट के मुताबिक, क्वीन्स के रहने वाले कपल जेम्स केन (James Kane) और बार्बी एगोस्टिनी (Barbie Agostini) मछली पकड़ने का काम करते हैं। अक्‍सर दोनों कोरोना पार्क की एक झील में चुंबक फेंककर मछली फंसा लेते हैं। उन्होंने मछली पकड़ने के लिए जैसे ही जाल फेंका तो उन्‍हें लगा क‍ि शायद मछली फंस गई है। दोनों ने खींचने की कोश‍िश की। लेकिन यह कुछ ज्‍यादा ही भारी थी। प्लास्टिक में लिपटी हुई उन्हें लोहे की एक तिजोरी मिली।

पुलिस ने कपल को कहा – अपने पास रखें कैश

कपल ने जब तिजोरी खोली तो उसमें हजारों डॉलर देखें। भारतीय मुद्रा में करीब 83 लाख रुपये कैश रखा था। इसे देखते ही दोनों लोग हैरान हो गए। ये पूरा कैश सिक्‍योरिटी रिबन के साथ बंधे हुए थे। यानी नोटों की गड्ड‍ियां थी। जेम्स केन ने बताया कि दुर्भायवश, वे पूरी तरह भीगकर नष्‍ट हो गए थे। केन ने आगे कहा कि हमने कानूनी पचड़े से बचने के लिए NYPD को फोन किया। कई पुलिसकर्मी वहां पहुंचे। पुलिस ने कहा कि इस तरह का मामला हमने अब तक नहीं देखा है। तिजोरी के मालिक की तलाश करना पुलिस के लिए मुश्किल था, लिहाजा पुलिस ने कपल से कहा कि ये पूरा कैश अपने पास रखें।

तिजोरी देख पहले लगा शायद कूड़ा है

जेम्स केन ने बताया कि जब हमने पहली बार इसे देखा तो हमें लगा कि शायद यह कूड़ा होगा। जिसे प्लास्टिक में पैक करके फेंक दिया गया है। लेकिन जब इसे खोलकर देखा तो यकीन ही नहीं हुआ। अब तक मछली पकड़ने के दौरान कई बार ऐसी चीजें मिली, जिसमें हमेशा कूड़ा ही निकला। लेकिन यह पहली बार है, जब पैसे मिले हैं।

Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top