Uncategorized

Time मैगजीन में रिलायंस और टाटा का दबदबा, वैक्सीन बनाने वाली कंपनी की भी एंट्री

 

मशहूर अमेरिकी मैगजीन टाइम (Time) में मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज के अलावा साइरस पूनावाला की सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया और टाटा ग्रुप ने जगह बनाई है। ये तीनों दुनिया की सबसे प्रभावशाली कंपनियों की टॉप 100 लिस्ट में शामिल हुई हैं। बता दें कि टाइम मैगजीन ने साल 2024 के लिए दुनिया की सबसे प्रभावशाली (most influential) कंपनियों की लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट को 5 कैटेगरी में बांटा गया है। इसमें लीडर्स, डिसरप्टर्स, इनोवेटर्स, टाइटन्स और पायनियर्स शामिल हैं। प्रत्येक कैटेगरी में 20 कंपनियों को शामिल किया गया है।

किस कैटेगरी में रिलायंस

मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस और टाटा ग्रुप को टाइटन्स कैटेगरी में स्थान मिला है। जबकि सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया को पायनियर्स कैटेगरी के लिए चुना गया है। टाइम मैगजीन ने रिलायंस को ‘इंडियाज जगरनॉट’ की उपाधि दी है। मैगजीन में रिलायंस के बारे में लिखा गया है कि टेक्सटाइल और पॉलिएस्टर कंपनी के रूप में शुरू हुई रिलायंस आज एक बड़ा बिजनेस ग्रुप के साथ देश की सबसे मूल्यवान कंपनी भी है। कंपनी के पास एनर्जी, रिटेल और टेलीकॉम सहित कई बिजनेस हैं।

डिज्नी डील का जिक्र

टाइम मैगजीन ने रिलायंस और डिज्नी डील का भी जिक्र किया है। मैगजीन का कहना है कि 8.5 अरब डॉलर का यह सौदा भारत के तेजी से बढ़ते स्ट्रीमिंग बाजार पर रिलायंस की पकड़ मजबूत करेगा।

सीरम इंस्टीट्यूट और टाटा ग्रुप

टाइम मैगजीन ने सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया को दुनिया की सबसे बड़ी वैक्सीन निर्माता के रूप में शामिल किया है। टाटा ग्रुप के बारे में टाइम ने कहा कि यह समूह ने भारत की पुरानी कंपनियों में से एक है। इसका पोर्टफोलियो स्टील, सॉफ्टवेयर, घड़ियों, सबसी केबल और रसायनों से लेकर नमक, अनाज, एयर-कंडीशनर, फैशन और होटल तक फैला हुआ है। टेक निर्माण, एआई और सेमीकंडक्टर चिप्स में निवेश करके समूह एक टेक कंपनी बन रहा है। साल 2023 में यह आईफोन को असेंबल करने वाली पहली भारतीय कंपनी बन गई।

Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top