Markets

Share Market: एग्जिट पोल से पहले शेयर बाजार में आई तेजी, निवेशकों ने एक दिन में ₹2.19 लाख करोड़ कमाए

Share Market Today: सेंसेक्स और निफ्टी गुरुवार 31 मई को 5 दिनों के बाद तेजी के साथ बंद हुए। सेंसेक्स जहां 75 अंक ऊपर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 22,500 के पार चला गया। इसेके चलते निवेशकों की संपत्ति आज दिन भर में करीब 2.19 लाख करोड़ रुपये बढ़ गई। ब्रॉडर इंडेक्स भी हरे निशान में रहे। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स जहां 0.06 फीसदी की तेजी के साथ बंद हुआ। वहीं स्मॉलकैप इंडेक्स में 0.76 फीसदी की तेजी रही। यूटिलिटी, पावर, रियल एस्टेट और मेटल शेयरों में आज के कारोबार के दौरान सबसे अधिक तेजी देखने को मिली। दूसरी ओर आईटी, फार्मा और ऑटों शेयरों में गिरावट का रुख रहा।

कारोबार के अंत में, बीएसई सेंसेक्स 75.71 अंक या 0.10% की तेजी के साथ 73,961.31 अंक पर बंद हुआ। वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला इंडेक्स निफ्टी 42.05 अंक या 0.19% बढ़कर 22,530.70 के स्तर पर बंद हुआ।

निवेशकों ने ₹2.19 लाख करोड़ कमाया

बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन आज 31 मई को बढ़कर 412.55 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन यानी गुरुवार 30 मई को 410.36 लाख करोड़ रुपये था। इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज करीब 2.19 लाख करोड़ रुपये बढ़ा है। या दूसरे शब्दों में कहें तो निवेशकों की वेल्थ में करीब 2.19 लाख करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है।

 

सेंसेक्स के 5 सबसे ज्यादा चढ़ने वाले शेयर

बीएसई सेंसेक्स के 30 में से 17 शेयर आज तेजी के साथ बंद हुए। इसमें भी टाटा स्टील (Tata Steel) के शेयरों में सबसे अधिक 2.01 फीसदी की तेजी रही। इसके बाद बजाज फाइनेंस (Bajaj Finance), इंडसइंड बैंक (IndusInd Bank), महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) और पावर ग्रिड (Power Grid) के शेयरों में सबसे अधिक तेजी रही और ये 0.96% से लेकर 1.84 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए।

सेंसेक्स के 5 सबसे ज्यादा गिरने वाले शेयर

वहीं सेंसेक्स के बाकी 13 शेयर आज गिरावट के साथ बंद हुए। इसमें भी नेस्ले इंडिया (Nestle India) का शेयर 2.06 फीसदी की गिरावट के साथ टॉप लूजर्स रहा। इसके अलावा मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) इंफोसिस (Infosys), टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) और एशियन पेंट्स (Asian Paints) के शेयर क्रमश: 0.76% से लेकर 1.51% की गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए।

सेंसेक्स के बाकी शेयरों का क्या रहा हाल, इसे आप नीचे दिए गए तस्वीर में देख सकते हैं-

2,601 शेयरों में रही गिरावट

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर आज बढ़त के मुकाबले गिरावट के साथ बंद होने वाले शेयरों की संख्या अधिक रही। एक्सचेंज पर कुल 3,915 शेयरों में आज कारोबार देखने को मिला। इसमें से 1,841 शेयर बढ़त के साथ बंद हुए। वहीं 1,983 शेयरों में गिरावट देखी गई। जबकि 91 शेयर बिना किसी उतार-चढ़ाव के सपाट बंद हुए। इसके अलावा 131 शेयरों ने आज कारोबार के दौरान अपना नया 52-वीक हाई छुआ। वहीं 79 शेयरों ने अपने 52-हफ्तों का नया निचला स्तर छुआ।

sensextrade1

 

Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top