Uncategorized

अरबपतियों की दुनिया में उथल-पुथल, 24 घंटे में ही छिना अमीर नंबर-1 का ताज

अरबपतियों की लिस्ट में पिछले 24 घंटे में काफी उथल-पुथल मची। जेफ बेजोस दुनिया के सबसे अमीर शख्स की कुर्सी गंवा चुके हैं। अभी 30 मई को ही उनको यह रुतबा हासिल किया था। नंबर वन से लुढ़क कर सीधे तीसरे पोजीशन पर आ गए हैं। ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के मुताबिक बर्नार्ड अर्नाल्ट फिर से अरबपति नंबर वन बन गए हैं और उनके इस पोजीशन पर एलन मस्क की नजर है। मस्क उनसे केवल 2 अरब डॉलर पीछे हैं। बेजोस और मस्क में भी दो अरब डॉलर का ही फासला है।

दूसरा सबसे बड़ा बदलाव तेजी से बढ़ रहे जेनसेन हुआंग के रुतबे और दौलत दोनों में देखने को मिल रहा है। हुआंग 100 अरब डॉलर क्लब से बाहर होने के साथ ही एक पायदान नीचे फिसलकर 16वें स्थान पर आ गए हैं। हुआंग की संपत्ति में गुरुवार को 3.75 अरब डॉलर की कमी की वजह से उनका नेटवर्थ 97.1 अरब डॉलर रह गया है।

अडानी-अंबानी को भी नुकसान

दुनिया के अमीरों की लिस्ट में मुकेश अंबानी 109 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ 12वें स्थान पर गुरुवार को उनकी संपत्ति में 1.10 अरब डॉलर की कमी दर्ज की गई। दूसरी ओर गौतम अडानी का नेटवर्थ भी 409 मिलियन डॉलर गिरकर 106 अरब डॉलर रह गई है। एशिया के सबसे रईस का रुतबा हासिल करने के लिए अडानी को 3 अरब डॉलर के फासले को पूरा करना होगा।

 

Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top