शेयर बाजार में आज यानी 30 मई को गिरावट देखने को मिल रही है। सेंसेक्स 200 अंक से ज्यादा फिसलकर 74,350 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी में भी 50 अंक से ज्यादा की गिरावट है। ये 22,600 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
ये लगातार चौथा दिन है जब शेयर बाजार में गिरावट है। आज मेटल और एनर्जी शेयर्स में ज्यादा गिरावट है। टाटा स्टील के शेयर में 2% से ज्यादा की गिरावट देखने को मिल रही है।
अमेरिकी बाजार में गिरावट
बुधवार को अमेरिकी बाजार में गिरावट देखने को मिली। डाओ जोंस 1.06% गिरकर 38,441.54 पर बंद हुआ। वहीं S&P 0.74% और नैस्डेक 0.58% गिरकर बंद हुआ। वहीं एशियाई बाजार में भी आज गिरावट देखने को मिल रही है।
कल बाजार में रही थी गिरावट
इससे पहले कल यानी 29 मई को शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिली थी। सेंसेक्स 667 अंक फिसलकर 74,502 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी में भी 183 अंक की गिरावट रही। ये 22,704 के स्तर पर बंद हुआ था।