Uncategorized

शेयर बाजार में लगातार तीसरे दिन गिरावट: सेंसेक्स 200 अंक से ज्यादा फिसला, IRCTC का शेयर 3% से ज्यादा टूटा

 

 

शेयर बाजार में आज यानी 29 मई को गिरावट देखने को मिल रही है। सेंसेक्स 200 अंक से ज्यादा फिसलकर 74,800 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी में भी 100 अंक से ज्यादा की गिरावट है। ये 22,750 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। ये लगातार तीसरा दिन है जब शेयर बाजार मे गिरावट है।

 

IRCTC के शेयर में 3% से ज्यादा की गिरावट
IRCTC का शेयर में 38.10 रुपए (3.52%) की गिरावट के साथ 1,043.60 रुपए पर कारोबार कर रहा है। IRCTC ने कल अपने नतीजे जारी किए हैं। इसके अनुसार IRCTC का वित्त वर्ष 2024 की चौथी तिमाही (जनवरी-मार्च) में मुनाफा सालाना आधार (YoY) पर 2% बढ़कर 284 करोड़ रुपए हो गया है। एक साल पहले की समान तिमाही में कंपनी का स्टैंडअलोन नेट प्रॉफिट ₹278 करोड़ रहा था।

IRCTC के शेयर का हाल सुबह 9:16 बजे का है।

IRCTC के शेयर का हाल सुबह 9:16 बजे का है।

कल बाजार में रही थी गिरावट
इससे पहले कल यानी 28 मई को शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिली थी। सेंसेक्स 220 अंक फिसलकर 75,170 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी में भी 44 अंक की गिरावट रही। ये 22,888 के स्तर पर बंद हुआ था।

Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top