Uncategorized

नेक्स्टवेव मल्टीमीडिया की 100% ओनरशिप लेगी नाजारा टेक: कंपनी अब बची हुई 28.12% हिस्सेदारी खरीदेगी, मई 2023 में 71.88% स्टेक्स खरीदे थे

 

स्पोर्ट्स कंपनी नजारा टेक्नोलॉजीज का फोकस इस समय अपने गेमिंग बिजनेस को बढ़ाने पर है। इसी के तहत कंपनी ने अपनी मोबाइल गेमिंग सब्सिडियरी नेक्स्टवेव मल्टीमीडिया प्राइवेट लिमिटेड की बाकी बची 28.12% हिस्सेदारी को भी खरीदने का ऐलान किया है। इस डील के बाद नजारा टेक की नेक्स्टवेव मल्टीमीडिया में हिस्सेदारी बढ़कर 100% हो जाएगी।

 

इसके अलावा कंपनी ने गेमिंग पर फोकस करने वाले एक ग्लोबल वेंचर फंड और एक कैजुअल गेमिंग स्टूडियो में निवेश करने का भी फैसला किया है। नजारा टेक्नोलॉजी ने शुक्रवार को जारी बयान में बताया कि ये कंपनी के गेमिंग बिजनेस को बढ़ाने के प्रयासों का हिस्सा है।

गेमिंग बिजनेस पर कंपनी इसलिए फोकस कर रही है, क्योंकि उसके फाउंडर नितीश मित्तरसेन का मानना है कि आने वाले सालों में कंपनी की आमदनी का सबसे बड़ा सोर्स यही सेगमेंट होगा।

नजारा टेक ने मई 2023 में नेक्स्टवेव के 71.88% स्टेक्स खरीदे थे
नजारा टेक ने सबसे पहले 2018 में नेक्स्टवेव मल्टीमीडिया की मेजॉरिटी हिस्सेदारी खरीदी थी। फिर मई 2023 में इसने कंपनी में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाकर 71.88% कर ली थी।

नजारा और नेक्स्टवेव के बीच 21.63 करोड़ रुपए में हुई डील
नजारा टेक्नोलॉजीज अब नेक्स्टवेव मल्टीमीडिया में बाकी बची 28.12% हिस्सेदारी को उसके फाउंडर्स-शेयरहोल्डर्स पीआर राजेंद्रन, आर कल्पना और पीआर जयश्री से दो फेज में खरीद रही है। यह पूरी डील करीब 21.63 करोड़ रुपए में हुई है।

पहले फेज में 2.3 करोड़ रुपए में 1,000 शेयर खरीदे जाएंगे
पहले फेज में 1,000 शेयर खरीदे जाएंगे, जो नेक्स्टवेव मल्टीमीडिया की 3% हिस्सेदारी को रिप्रेजेंट करते हैं। इन शेयरों के बदले में 2.3 करोड़ रुपए नकद दिए जाएंगे।

दूसरे फेज में 19.33 करोड़ रुपए में 8,375 शेयर्स खरीदे जाएंगे
दूसरे फेज में 8,375 शेयर्स की खरीदारी होगी, जो नेक्स्टवेव मल्टीमीडिया की 25.12% हिस्सेदारी को रिप्रेजेंट करते हैं। इसके लिए 19.33 करोड़ रुपए कैश या नजारा टेक्नोलॉजीज में उतने रुपए की हिस्सेदारी दी जाएगी। पहले फेज के पूरा होने के छह महीने के अंदर दूसरा फेज भी पूरा कर लिया जाएगा।

शेयर बाजार में लिस्टेड देश की पहली गेमिंग और स्पोर्टस कंपनी है ​​​​​​​नजारा टेक
नजारा टेक, शेयर बाजार में लिस्टेड होने वाली देश की पहली गेमिंग और स्पोर्टस कंपनी है। कंपनी ने कहा कि वह अधिग्रहण के पूरा होने के बाद नेक्स्टवेव मल्टीमीडिया या उसकी इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी (IP) को खुद में मर्ज करने पर विचार कर सकती है।

नजारा टेक्नोलॉजीज ने कहा कि इसके अलावा उसे गेमिंग पर फोकस करने वाली ग्लोबल वेंचर फंड प्ले वेंचर्स और F4 फंड में निवेश करने की भी बोर्ड से मंजूरी मिल गई है। कंपनी अगले 3-4 सालों में प्ले वेंचर्स के तीसरे फंड में 16.6 करोड़ रुपए ($2 मिलियन) और F4 फंड के पहले फंड में 2.1 करोड़ रुपए ($250,000) तक निवेश करने का प्लान बना रही है।

नजारा टेक का शेयर 615.20 रुपए पर, मार्केट कैप 4.69 हजार करोड़ रुपए
नजारा टेक का शेयर शुक्रवार (24 मई) 0.016% की गिरावट के साथ 615.20 रुपए पर बंद हुआ। कंपनी के शेयर में इस साल अब तक 28.22% गिरावट देखने को मिली है। कंपनी का मार्केट कैप 4.69 हजार करोड़ रुपए है।

Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top