नेशनल थर्मल पावर कॉरपोरेशन यानी NTPC लिमिटेड का वित्त वर्ष 2024 की चौथी तिमाही (जनवरी-मार्च) में मुनाफा सालाना आधार (YoY) पर 33.22% बढ़कर ₹6,490.05 करोड़ रहा। एक साल पहले की समान तिमाही में कंपनी का कंसॉलिडेटेड नेट प्रॉफिट ₹4,871.55 करोड़ रहा था।
NTPC के ऑपरेशन से कंसॉलिडेटेड रेवेन्यू यानी आय में सालाना आधार पर 7.61% की तेजी आई। FY24 की चौथी तिमाही में ऑपरेशन से रेवेन्यू ₹47,622.06 करोड़ रहा। एक साल पहले की समान तिमाही यानी FY23 की चौथी तिमाही में रेवेन्यू ₹44,253.17 करोड़ रहा था।
NTPC के शेयर ने एक साल में दिया 114% रिटर्न
रिजल्ट आने के पहले शुक्रवार को NTPC का शेयर 0.59% बढ़कर ₹374.50 पर बंद हुआ। पिछले एक साल में इसने 114.61% रिटर्न दिया है। बीते 6 महीने में शेयर 45.41% चढ़ा है। कंपनी का मार्केट कैप 3.63 लाख करोड़ रुपए है।
वित्त वर्ष 2024 में कंपनी का मुनाफा ₹21,332 करोड़ रहा
NTPC का पूरे वित्त वर्ष 2024 में कंसॉलिडेटेड मुनाफा 24.59% बढ़कर ₹21,332.45 करोड़ हो गया। वित्त वर्ष 2023 में मुनाफा ₹17,121.35 करोड़ रहा था।
वित्त वर्ष 2024 में रेवेन्यू में 1.30% की तेजी
NTPC का वित्त वर्ष 2024 में कंसॉलिडेटेड रेवेन्यू बढ़कर ₹1,78,500.88 करोड़ हो गया। वित्त वर्ष 2023 में रेवेन्यू ₹1,76,207.18 करोड़ रहा था। यानी रेवेन्यू में 1.30% की तेजी आई है।
क्या होता है स्टैंडअलोन और कंसॉलिडेटेड?
कंपनियों के रिजल्ट दो भागों में आते हैं- स्टैंडअलोन और कंसॉलिडेटेड। स्टैंडअलोन में केवल एक यूनिट का वित्तीय प्रदर्शन दिखाया जाता है। जबकि, कंसॉलिडेटेड या समेकित फाइनेंशियल रिपोर्ट में पूरी कंपनी की रिपोर्ट दी जाती है।