Tech

JLR की Range Rover, Range Rover Sport होने वाली हैं 22% तक सस्ती, पहली बार भारत में शुरू हो रहा प्रोडक्शन

टाटा मोटर्स के मालिकाना हक वाली जगुआर लैंड रोवर (JLR) भारत में अपनी रेंज रोवर और रेंज रोवर स्पोर्ट का उत्पादन शुरू करेगी। इन गाड़ियों के 54 साल के लंबे इतिहास में पहली बार ब्रिटेन के बाहर इनका उत्पादन किया जाएगा। इसके चलते भारत में इन गाड़ियों की कीमत 18-22 प्रतिशत तक कम होना तय है। भारत में रेंज रोवर की कीमत वर्तमान में 23600000 रुपये से शुरू है, जबकि रेंज रोवर स्पोर्ट की कीमत 14000000 रुपये से शुरू है।

अभी तक रेंज रोवर और रेंज रोवर स्पोर्ट मॉडल का उत्पादन केवल ब्रिटेन में जगुआर लैंड रोवर के सोलिहुल प्लांट में होता रहा है। वहां से इनका भारत सहित वैश्विक स्तर पर करीब 121 बाजारों में निर्यात किया जाता है। टाटा समूह के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने 15 साल पहले टाटा परिवार में JLR ब्रांड लाने के लिए टाटा संस के मानद चेयरमैन रतन टाटा की सराहना की। उन्होंने कहा, ‘‘रेंज रोवर की मैन्युफैक्चरिंग यहीं भारत में की जाएगी। यह एक शानदार एहसास है..यह एक बहुत ही खास पल है और इस पर मुझे गर्व महसूस हो रहा है।’’

देश में बिक्री बढ़ने की उम्मीद

 

उन्होंने कहा कि इस कदम से कंपनी को भविष्य में देश में बिक्री में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। भारत में इसकी मैन्युफैक्चरिंग से संकेत मिलता है कि कंपनी को इस बाजार में कितना विश्वास है। JLR इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर राजन अंबा ने न्यूज एजेंसी पीटीआई से कहा कि देश में ग्राहकों के व्यापक वर्ग के लिए दोनों मॉडल तक पहुंच सुलभ बनाने के लिए स्थानीय उत्पादन, कंपनी के लिए एक बड़ा कदम है।

 

अंबा ने कहा, ‘‘कंपनी के इतिहास में पहली बार रेंज रोवर और रेंज रोवर स्पोर्ट का उत्पादन अब भारत में किया जाएगा…यह हमारे लिए एक बड़ी घोषणा है क्योंकि ये हमारी प्रमुख गाड़ियां हैं और इनके 54 साल के इतिहास में इनका उत्पादन केवल सोलिहुल में किया जाता रहा है।’’ JLR इंडिया की पिछले वित्त वर्ष 2023-24 में भारत में खुदरा बिक्री 81 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 4,436 यूनिट रही थी।

Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top