Markets

Stock Market Today : बाजार पर आज इन खबरों का दिखेगा असर, कोई ट्रेड लेने से पहले इन पर डाल लें एक नजर

Stock Market : बेंचमार्क सेंसेक्स और निफ्टी इंडेक्स के 24 मई को गिरावट के साथ खुले हैं। गिफ्ट निफ्टी 53.50 अंकों की गिरावट के साथ पहले से ही ब्रॉडर इंडेक्सों के लिए सुस्ती के संकेत दे रहा था। वहीं, 23 मई को, मेटल और फार्मा को छोड़कर सभी सेक्टरों में खरीदारी देखने को मिली थी। जिसके चलते बेंचमार्क इंडेक्स ताजा रिकॉर्ड हाई लगाते दिखे थे। निफ्टी यूएस फेड के निगेटिव संकेत के बावजूद 23,000 के करीब बंद हुआ था। वहीं, सेंसेक्स 1,196.98 अंक या 1.61 फीसदी ऊपर 75,418.04 पर था। निफ्टी 369.90 अंक या 1.64 फीसदी की तेजी लेकर 22,967.70 पर बंद हुआ था।

करेंसी और इक्विटी बाजारों में आज क्या हो रहा है यह जानने के लिए मनीकंट्रोल के साथ बने रहें। यहां हम आपके लिए तमाम समाचार प्लेटफॉर्मों पर चल रही आज की ऐसी अहम खबरों की एक सूचि जारी कर रहें हैं जो भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय बाजारों को प्रभावित कर सकते हैं।

गिफ्टी निफ्टी

 

गिफ्ट निफ्टी करीब 54 अंकों की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है और आज के कारोबारी सत्र के नकारात्मक शुरुआत के संकेत दे रहा है। निफ्टी वायदा सुबह 07:15 बजे के आसपास 22,961 पर कारोबार कर रहा था।

लगातार दूसरे दिन गिरकर बंद हुए अमेरिकी बाजार

अमेरिकी बाजार कल लगातार दूसरे दिन गिरकर बंद हुए थे। डाओ जोन्स 2 दिन में 2 फीसदी से ज्यादा गिरा है। नतीजों के बाद कल NVIDIA का शेयर 9 फीसदी चढ़ा। कल अमेरिका का गोल्डन ड्रैगन इंडेक्स 3.7 फीसदी गिरा था। बाजार को लंबे वक्त तक दरें ऊपर रहने की आशंका है। बाजार को दिसंबर में 0.25 फीसदी दरें घटने की उम्मीद है। बाजार पहले 0.40 फीसदी कटौती की उम्मीद कर रहा था। कल डाओ जोन्स 606 अंक, S&P500 इंडेक्स 39 अंक ऐर Nasdaq 66 अंकों की गिरावट के साथ बंद हुआ। अमेरिका में अब तक तिमाही नतीजे फीके रहे है। इसके साथ ही मजबूत आर्थिक आंकड़ों ने लंबी अवधि की मौद्रिक नीति को लेकर चिंताएं बढ़ा दीं हैं। US 10Y बॉन्ड यील्ड 4.434 फीसदी से बढ़कर 4.478 पर आ गई है। ब्रेंट ऑयल 81.32 डॉलर और सोना 2330 डॉलर पर है।

एशियाई बाजारों में सुस्ती

एशियाई बाजारों में सुस्त कारोबार देखने को मिल रहा है। गिफ्ट निफ्टी लाल निशान में दिख रहा है। निक्केई भी 1.17 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। स्ट्रेट टाइम्स में भी 0.52 फीसदी की कमजोरी नजर आ रही है। वहीं, ताइवान का बाजार 0.30 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। जबकि हैंगसेंग 1.13 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। वहीं कोस्पी में 1.01 फीसदी की कमजोरी दिख रही है। शंघाई कम्पोजिट 0.09 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है।

FII और DII आंकड़े

23 मई को भारतीय बाजारों में विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 4,670.95 करोड़ रुपए की खरीदारी की। जबकि इस दिन घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 146.51 करोड़ रुपए की खरीदारी की।

NSE पर F&O बैन में आने वाले शेयर

F&O बैन में जोड़े गए स्टॉक: शून्य

F&O बैन में बरकरार स्टॉक: आदित्य बिड़ला कैपिटल, बलरामपुर चीनी मिल्स, बंधन बैंक, हिंदुस्तान कॉपर, इंडियन एनर्जी एक्सचेंज, इंडिया सीमेंट्स, मेट्रोपोलिस हेल्थकेयर, नेशनल एल्युमीनियम कंपनी, पीरामल एंटरप्राइजेज, पंजाब नेशनल बैंक और ज़ी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज।

F&O बैन से हटाए गए स्टॉक: बायोकॉन, वोडाफोन आइडिया

Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top