Uncategorized

ITC का चौथी-तिमाही में मुनाफा 4% घटकर ₹5,120 करोड़: आय ₹19,446 करोड़ रही, ₹7.50 प्रति शेयर का लाभांश देगी कंपनी

 

सिगरेट से लेकर साबुन बनाने वाली FMCG कंपनी ITC का वित्त वर्ष 2024 की चौथी तिमाही (जनवरी-मार्च) में मुनाफा सालाना आधार (YoY) पर 4% घटकर ₹5120.55 करोड़ रहा। एक साल पहले की समान तिमाही में कंपनी का कंसॉलिडेटेड नेट प्रॉफिट ₹5,335.23 करोड़ रहा था।

 

कंपनी ने वित्त वर्ष 2024 के लिए ₹7.50 पैसे प्रति शेयर के फाइनल डिविडेंड यानी लाभांश देने का ऐलान किया है। कंपनियां अपने शेयरधारकों को मुनाफे का कुछ हिस्सा देती हैं, उसे डिविडेंड कहते हैं। ITC ने आज यानी 23 मई को चौथी तिमाही और सालाना नतीजे जारी किए।

आय में सालाना आधार पर 0.19% की गिरावट
ITC के ऑपरेशन से कंसॉलिडेटेड रेवेन्यू यानी आय में सालाना आधार पर 0.19% की गिरावट आई। FY24 की चौथी तिमाही में ऑपरेशन से रेवेन्यू ₹19,446.49 करोड़ रहा। एक साल पहले की समान तिमाही यानी FY23 की चौथी तिमाही में रेवेन्यू ₹19,484.50 करोड़ रहा था।

वित्त वर्ष 2024 में कंपनी का मुनाफा 6.60% बढ़ा
ITC का पूरे वित्त वर्ष 2024 में कंसॉलिडेटेड मुनाफा 6.60% बढ़कर ₹20,458.78 करोड़ हो गया। वित्त वर्ष 2023 में मुनाफा ₹19,191.66 करोड़ रहा था।

वित्त वर्ष 2024 में रेवेन्यू में 0.42% की बढ़ोतरी
ITC का वित्त वर्ष 2024 में कंसॉलिडेटेड रेवेन्यू बढ़कर ₹76,840.49 करोड़ हो गया। वित्त वर्ष 2023 में रेवेन्यू ₹76,518.21 करोड़ रहा था। यानी रेवेन्यू में 0.42% की बढ़तोरी हुई है।

क्या होता है स्टैंडअलोन और कंसॉलिडेटेड?
कंपनियों के रिजल्ट दो भागों में आते हैं- स्टैंडअलोन और कंसॉलिडेटेड। स्टैंडअलोन में केवल एक यूनिट का वित्तीय प्रदर्शन दिखाया जाता है। जबकि, कंसॉलिडेटेड या समेकित फाइनेंशियल रिपोर्ट में पूरी कंपनी की रिपोर्ट दी जाती है।

ITC के शेयर ने एक साल में सिर्फ 3.22% रिटर्न दिया
रिजल्ट आने के बाद आज ITC का शेयर 0.63% बढ़कर ₹442.65 पर कारोबार कर रहा है। पिछले एक साल में इसने सिर्फ 3.22% रिटर्न दिया है। बीते 6 महीने में शेयर 0.59% से ज्यादा चढ़ा है। कंपनी का मार्केट कैप 5.53 लाख करोड़ रुपए है।

Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top