Uncategorized

अशोक लिलैंड ​​​​​​​का चौथी-तिमाही में मुनाफा 17% बढ़कर ₹933 करोड़: आय सालाना आधार पर 2.84% बढ़ी, कंपनी के शेयर ने एक साल में 42% रिटर्न दिया

 

अशोक लिलैंड का वित्त वर्ष 2024 की चौथी तिमाही (जनवरी-मार्च) में मुनाफा सालाना आधार (YoY) पर 17% बढ़कर ₹933.69 करोड़ रहा। एक साल पहले की समान तिमाही में कंपनी का कंसॉलिडेटेड नेट प्रॉफिट ₹799.87 करोड़ रहा था। अशोक लिलैंड ने आज यानी 24 मई को चौथी तिमाही और सालाना नतीजे जारी किए हैं।

 

आय में सालाना आधार पर 2.84% की तेजी
अशोक लिलैंड के ऑपरेशन से कंसॉलिडेटेड रेवेन्यू यानी आय में सालाना आधार पर 2.84% की तेजी आई। FY24 की चौथी तिमाही में ऑपरेशन से रेवेन्यू ₹13,577.58 करोड़ रहा। एक साल पहले की समान तिमाही यानी FY23 की चौथी तिमाही में रेवेन्यू ₹13,202.55 करोड़ रहा था।

वित्त वर्ष 2024 में कंपनी का मुनाफा 98.43% बढ़ा
अशोक लिलैंड का पूरे वित्त वर्ष 2024 में कंसॉलिडेटेड मुनाफा 98.43% बढ़कर ₹2,696.34 करोड़ हो गया। वित्त वर्ष 2023 में मुनाफा ₹1,358.82 करोड़ रहा था।

वित्त वर्ष 2024 में रेवेन्यू में 9.88% की तेजी
अशोक लिलैंड का वित्त वर्ष 2024 में कंसॉलिडेटेड रेवेन्यू बढ़कर ₹45,790.64 करोड़ हो गया। वित्त वर्ष 2023 में रेवेन्यू ₹41,672.60 करोड़ रहा था। यानी रेवेन्यू में 9.88% की तेजी आई है।

क्या होता है स्टैंडअलोन और कंसॉलिडेटेड?
कंपनियों के रिजल्ट दो भागों में आते हैं- स्टैंडअलोन और कंसॉलिडेटेड। स्टैंडअलोन में केवल एक यूनिट का वित्तीय प्रदर्शन दिखाया जाता है। जबकि, कंसॉलिडेटेड या समेकित फाइनेंशियल रिपोर्ट में पूरी कंपनी की रिपोर्ट दी जाती है।

अशोक लिलैंड के शेयर ने एक साल में दिया 41.56% रिटर्न
रिजल्ट आने के बाद आज अशोक लिलैंड का शेयर 0.38% बढ़कर ₹213.15 पर कारोबार कर रहा है। पिछले एक साल में इसने 41.56% रिटर्न दिया है। बीते 6 महीने में शेयर 19.51% से ज्यादा चढ़ा है। कंपनी का मार्केट कैप 62.53 हजार करोड़ रुपए है।

Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top