Markets

Share Market Holiday Today: आज बंद रहेगा शेयर बाजार, BSE और NSE में नहीं होगा कारोबार

Share Market Holiday Today: आज सोमवार 20 मई को शेयर बाजार बंद रहने वाला है। लोकसभा आम चुनाव के कारण आज BSE और NSE में कारोबार नहीं होगा। बेंचमार्क भारतीय इक्विटी बाजार, बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी दोनों सोमवार 20 मई 2024 को बंद रहेंगे। बीएसई की वेबसाइट के मुताबिक इक्विटी, इक्विटी डेरिवेटिव और SLB और करेंसी सेगमेंट सोमवार को बंद रहेंगे। शेयर बाजार मंगलवार 21 मई को खुलेगा। 20 मई को शेयर बाजार की यह छुट्टी Negotiable Instruments Act 1881 के सेक्शन 25 के तहत है। ये चुनावी प्रक्रिया में नागरिकों की भागीदारी के महत्व को पहचानती है।

आज होंगे महाराष्ट्र में चुनाव

स्टॉक मार्केट्स 20 मई को बंद रहेंगे क्योंकि इस दिन मुंबई में लोकसभा चुनाव 2024 के तहत मतदान होने वाला है। लोकसभा चुनाव के 5वें चरण के तहत मुंबई में सभी 6 लोकसभा सीट्स पर वोट पड़ेंगे। आज महाराष्ट्र की धुले, डिंडोरी, नासिक, भिवंडी, कल्याण, ठाणे, मुंबई नॉर्थ, मुंबई नॉर्थ वेस्ट, मुंबई नॉर्थ ईस्ट, मुंबई साउथ, मुंबई साउथ सेंट्रल, मुंबई नॉर्थ सेंट्रल और पालघर लोकसभा सीटों पर वोटिंग होगी। चुनाव आयोग की घोषणाओं के अनुसार महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव पांच चरणों में 19 अप्रैल, 26 अप्रैल, 7 मई, 13 मई और 20 मई को होने वाले थे। इस आम चुनाव की छुट्टी के बाद शेयर बाजार की अगली छुट्टी 17 जून 2024 (सोमवार) को ‘बकरी ईद’ पर होगी। बाकी कैलेंडर ईयर 2024 में लोकसभा चुनाव की छुट्टियों के बाद 7 छुट्टियां और आएंगी।

 

रहेगा शेयर बाजार बंद

करेंसी डेरिवेटिव सेगमेंट के लिए चालू कैलेंडर ईयर 2024 में 20 छुट्टियां हैं। लोकसभा चुनाव की छुट्टियों के अलावा 9 और छुट्टियां बाकी हैं। करेंसी डेरिवेटिव की अगली छुट्टी 23 मई (गुरुवार) को बुद्ध पूर्णिमा पर होगी। मौजूदा संसदीय चुनाव के पांचवें चरण के लिए मतदान 20 मई को छह राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों के 49 लोकसभा सीटों पर होगा। इस चरण में बिहार की 5 सीटों, जम्मू-कश्मीर की 1 सीट, झारखंड की 3 सीटों, लद्दाख की 1 सीट, महाराष्ट्र की 13 सीटों, ओडिशा की 5 सीटों, उत्तर प्रदेश की 14 सीटों और पश्चिम बंगाल की 7 सीटों पर मतदान होगा।

शेयर बाजार की छुट्टियां

17 जून 2024: सोमवार, बकरीद

17 जुलाई 2024: बुधवार, मोहर्रम

15 अगस्त 2024: गुरुवार, स्वतंत्रता दिवस/पारसी नव वर्ष

2 अक्टूबर 2024: बुधवार, महात्मा गांधी जयंती

1 नवंबर 2024: शुक्रवार, दिवाली लक्ष्मी पूजन

15 नवंबर 2024: शुक्रवार, गुरुनानक जयंती

25 दिसंबर 2024: बुधवार, क्रिसमस

इसके अलावा पांच अन्य छुट्टियां 2024 में वीकेंड के दौरान होंगी

1. 14 अप्रैल 2024 रविवार, डॉ. बाबा साहेब अम्बेडकर जयंती

2. 21 अप्रैल 2024 रविवार, श्री महावीर जयंती

3. 07 सितंबर 2024 शनिवार, गणेश चतुर्थी

4. 12 अक्टूबर 2024 शनिवार, दशहरा

5. 02 नवंबर 2024 शनिवार, दिवाली-बालिप्रतिपदा

 

Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top