Uncategorized

सेंसेक्स 47 अंक की तेजी के साथ 73,711 पर ओपन: निफ्टी में 20 अंक की गिरावट, गो डिजिट जनरल इंश्योरेंस के IPO में आज निवेश का आखिरी मौका

 

शेयर बाजार में आज यानी 17 मई को फ्लैट कारोबार देखने मिल रहा है। सेंसेक्स 47 अंक की बढ़त के साथ 73,711 के स्तर पर ओपन हुआ।

 

वहीं निफ्टी में 20 अंक की गिरावट है। ये 22,380 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 22 में तेजी और 8 गिरावट देखने को मिल रही है।

गो डिजिट जनरल इंश्योरेंस के IPO में आज निवेश का आखिरी मौका
क्रिकेटर विराट कोहली के इन्वेस्टमेंट वाली कंपनी गो डिजिट जनरल इंश्योरेंस के IPO में निवेश का आज आखिरी दिन है। यह पब्लिक सब्सक्रिप्शन के लिए 15 मई को ओपन हुआ था। रिटेल निवेशकों को इस IPO के लिए मिनिमम एक लॉट यानी 55 शेयर के लिए अप्लाय करना होगा। कंपनी ने IPO का प्राइस बैंड ₹258-₹272 प्रति शेयर तय किया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

कल बाजार में रही थी तेजी
इससे पहले कल यानी 16 मई को शेयर बाजार में तेजी देखने मिली थी। सेंसेक्स 676 अंक की बढ़त के साथ 73,663 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी में भी 203 अंक की बढ़त रही। ये 22,403 के स्तर पर बंद हुआ था।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 25 में तेजी और 5 गिरावट देखने को मिली थी। अच्छे तिमाही नतीजों के बाद आज महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) के शेयर में 3.98% की तेजी देखने को मिली थी। ये आज निफ्टी टॉप गेनर भी रहा था।

 

Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top