Uncategorized

SBI का चौथी तिमाही में मुनाफा 24% बढ़कर ₹20,698 करोड़: इंटरेस्ट इनकम 19% बढ़ा, NPA में 1.94% की कमी आई; ₹13.70 प्रति शेयर लाभांश देगी कंपनी

 

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) का वित्त वर्ष 2023-24 की चौथी तिमाही (जनवरी-मार्च) में मुनाफा सालाना आधार पर 23.98% बढ़कर ₹20,698 करोड़ हो गया है। एक साल पहले की समान तिमाही में सरकारी बैंक ने ₹16,695 करोड़ का नेट मुनाफा दर्ज किया था। वहीं, पिछली तिमाही (अक्टूबर-दिसंबर) में यह ​​​₹9,164 करोड़ रहा था। तिमाही आधार (QoQ) पर बैंक का नेट प्रॉफिट 125.87% बढ़ा है।

 

बैंक ने ₹13.70 के लाभांश का किया ऐलान रिजल्ट के साथ ही बैंक ने वित्त वर्ष 2024 के लिए ₹13.70 रुपए के डिविडेंड यानी लाभांश का भी ऐलान किया है। कंपनियां अपने शेयरधारकों को मुनाफे का कुछ हिस्सा देती हैं, उसे डिविडेंड कहते हैं। रिजल्ट के बाद दोपहर 3:12 बजे कंपनी का शेयर करीब 1.05% बढ़कर ₹819.30 स्तर पर कारोबार कर रहा है।

इंटरेस्ट इनकम 19.46% बढ़कर 6,909 करोड़
चौथी तिमाही में बैंक की इंटरेस्ट इनकम ब्याज आय सालाना (YoY) आधार पर 19.46% बढ़कर ₹1,11,043 करोड़ रही। पिछले साल की समान तिमाही में यह ₹92,951 करोड़ रुपए रही थी।

वहीं पिछली तिमाही (Q3FY24) में बैंक ने ब्याज से ​​​₹1,06,734 करोड़ की आमदनी की थी। यानी तिमाही आधार (QoQ) पर कंपनी की नेट इंटरेस्ट इनकम 4.03%% बढ़ी है।

SBI की चौथी तिमाही में कमाई

सालाना आधार पर

SBI FY24 (जनवरी-मार्च) FY23 (जनवरी-मार्च) चेंज %
इंटरेस्ट इनकम ₹1,11,043 ₹92,951 19.46%
अदर इनकम ₹17,370 ₹13,961 24.41%
टोटल इनकम ₹1,28,412 ₹1,06,912 20.11%
कुल खर्च ₹99,664 ₹82,291 21.11%
शुद्ध मुनाफा ₹20,698 ₹16,695 23.98%
ग्रॉस NPA ₹84,775 ₹90,928 -6.77%
ग्रॉस NPA % 2.24% 2.78%
नेट NPA ₹21051 ₹21,467 -1.94%
नेट NPA % 0.57% 0.67%

तिमाही आधार पर

SBI FY24 (जनवरी-मार्च) FY24 (अक्टूबर-दिसंबर) चेंज %
इंटरेस्ट इनकम ₹1,11,043 ₹1,06,734 4.03%
अदर इनकम ₹17,370 ₹11,459 51.58%
टोटल इनकम ₹1,28,412 ₹1,18,193 8.65%
कुल खर्च ₹99,664 ₹97,857 1.85%
शुद्ध मुनाफा ₹20,698 ₹9,164 125.87%
ग्रॉस NPA ₹84,775 ₹86,749 -2.27%
ग्रॉस NPA % 2.24% 2.42%
नेट NPA ₹21,051 ₹22,408 -6.06%
नेट NPA % 0.57% 0.64%

वित्त वर्ष 2023 के मुकाबले 2024 में SBI का मुनाफा 21% बढ़ा

SBI वित्त वर्ष 2023-24 वित्त वर्ष 2022-23 चेंज %
इंटरेस्ट इनकम ₹4,15,131 ₹3,32,103 25.00%
अदर इनकम ₹51,682 ₹36,615 41.15%
टोटल इनकम ₹4,66,813 ₹3,68,719 26.60%
कुल खर्च ₹3,73,016 ₹2,85,006 30.88%
शुद्ध मुनाफा ₹61,077 ₹50,232 21.59%
ग्रॉस NPA ₹84,276 ₹90,928 -7.32%
ग्रॉस NPA % 2 24% 2.78%
नेट NPA ₹21,051 ₹21,467 -1.94%
नेट NPA % 0.57% 0.67%

 

Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top