Uncategorized

आज सोने की कीमत में गिरावट, चांदी महंगी हुई: सोना 71,670 रुपए पर आया, चांदी 80,119 रुपए प्रति किलोग्राम बिक रही

 

सोने की कीमतों में आज यानी 2 मई को मामूली गिरावट देखने को मिली है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 40 रुपए सस्ता होकर 71,670 रुपए पर आ गया है।

 

वहीं अगर चांदी की बात करें तो इसकी कीमत में हल्की बढ़त देखने को मिली है। आज एक किलो चांदी 69 रुपए महंगी होकर 80,119 रुपए प्रति किलोग्राम में बिक रही है। इससे पहले 1 मई को चांदी 80,050 रुपए प्रति किलोग्राम पर थी।

कैरेट के हिसाब से सोने की कीमत

कैरेट भाव (रुपए/10 ग्राम)
24 71,670
22 65,650
18 53,753

4 महानगरों और भोपाल में सोने की कीमत

  • दिल्ली: 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 66,400 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 72,420 रुपए है।
  • मुंबई: 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 66,250 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 72,270 रुपए है।
  • कोलकाता: 10 ग्राम 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 66,250 रुपए और 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 72,270 रुपए है।
  • चेन्नई: 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 67,150 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 73,250 रुपए है।
  • भोपाल: 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 66,300 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 72,320 रुपए है।

इस साल सोने-चांदी में दिखी शानदार तेजी
IBJA के अनुसार इस साल अब तक सोने के दाम 8,318 रुपए बढ़ चुके हैं। 1 जनवरी को सोना 63,352 रुपए पर था, जो अब 71,670 रुपए प्रति 10 ग्राम पर है। वहीं एक किलो चांदी के दाम 73,395 रुपए से बढ़कर 80,119 रुपए पर पहुंच गए हैं।

इस साल अब तक ऐसी रही सोने-चांदी की चाल

तारीख सोने की कीमत चांदी की कीमत
1 जनवरी 63,352 रुपए प्रति 10 ग्राम 73,395 रुपए प्रति किलोग्राम
2 मई 71,670 रुपए प्रति 10 ग्राम 80,119 प्रति किलोग्राम

2030 तक 1.68 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम हो सकता है सोना
विघ्नहर्ता गोल्ड के चेयरमैन महेंद्र लुनिया के अनुसार 2030 तक सोने के दाम 1.68 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकते हैं। सोने की कीमतों में उछाल के कारणों में भू-राजनीतिक तनाव से लेकर वैश्विक आर्थिक मंदी जैसे फैक्टर्स है।

 

Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top