Markets

आज इन बिग स्टॉक्स पर दिख सकता है दबाव, अनुज सिंघल के स्पॉटलाइट शेयरों पर फोकस से होगा फायदा!

सीएनबीसी-आवाज़ के अनुज सिंघल ने आज के अपने बिग स्टॉक्स बताते हुए कहा कि BSE को सेबी से बड़ा झटका लगा है। SEBI ने बीएसई को ऑप्शंस के एनुअल टर्नओवर के हिसाब से फीस देने को कहा है। सेबी ने निर्देश दिया है कि ऑप्शंस कॉन्ट्रैक्ट्स के “नोशनल वैल्यू” पर आधारित टर्नओवर पर फीस तय होनी चाहिए। BSE अभी तक ऑप्शंस कॉन्ट्रैक्ट के प्रीमियम वैल्यू पर टर्नओवर तय करता है। प्रीमियम वैल्यू के मुकाबले नोशनल वैल्यू काफी ज्यादा होती है। नोशनल वैल्यू में लॉट साइज को शेयर के भाव से गुणा करके निकाला जाता है। SEBI ने कहा है कि वित्त वर्ष 2006-07 में BSE ने पूरे साल के बजाए एक तिहाई की फीस दी है। SEBI ने पूरी बकाया रकम 15 फीसदी ब्याज के साथ चुकाने को कहा गया है। ऐसे में आज BSE एक बड़ा एक्सीडेंट साबित हो सकता है।

फोकस में मारुति (रेड सिगनल)

मारुति के लिए भी आज रेड सिगनल है। चौथी तिमाही में कंपनी के नतीजे मिले-जुले रहे हैं। लेकिन मार्जिन अनुमान से कमजोर रहा है। ऑपरेशनल परफॉरमेंस अनुमान से कमजोर रहा है। CNBCTV18 के पोल में कंपनी का मार्जिन 13.4 फीसदी रहने का अनुमान किया गया था। लेकिन यह 12.2 फीसदी पर रहा है। रेवेन्यू ग्रोथ 19.3 फीसदी की बढ़त पर मजबूत है। कंपनी की रेवेन्यू 32048 फीसदी से बढ़कर 38235 फीसदी पर आ गई है। मुनाफा 47.8 फीसदी बढ़ा है और ये 2623 करोड़ रुपए बढ़कर 3877 करोड़ रुपए पर आ गया है।

 

नतीजों के बाद स्टॉक पर नोमुरा की न्यूट्रल रेटिंग है। उसने टारगेट 12523 रुपए का दिया है। नोमुरा का कहना है कि वित्त वर्ष 2025-26 में कंपनी को मार्केट शेयर में चुनौती संभव है। वहीं, UBS ने स्टॉक पर BUY रेटिंग के साथ 14,000 रुपए का टारगेट दिया है। UBS का कहना है कि CNG गाड़ियों की बिक्री घटने और लागत बढ़ने से मार्जिन पर दबाव देखने को मिल सकता है। मार्जिन का अनुमान से कम रहना बड़ी चिंता की बात नहीं है।

RBL बैंक पर फोकस (ग्रीन सिगनल)

अनुज सिंघल का कहना है कि RBL बैंक पर फोकस रखना चाहिए आज इस शेयर में तेजी देखने को मिल सकती है। जेपी मॉर्गन का इस स्टॉक पर न्यूट्रल नजरिया है। उसने स्टॉक पर 270 रुपए का टारगेट दिया है। MOSL का भी इस स्टॉक पर न्यूट्रल नजरिया है। उसने 280 रुपए का टारगेट दिया है। चौथी तिमाही में बैंक का मुनाफा 350 करोड़ रुपए पर रहा है जो अनुमान से 7 फीसदी ज्यादा है। मार्जिन सुधारने के लिए बैंक काम कर रहा है। असेट क्वॉलिटी के मोर्चे पर निराशा हुई है। MFI और क्रेडिट कार्ड बुक में स्लिपेज ज्यादा है।

फोकस में SBI लाइफ (रेड सिगनल)

SBI लाइफ के Q4 नतीजे अनुमान से बेहतर रहे हैं। टैक्स के नए नियमों का कम से कम असर देखने को मिला है। मुनाफा 4.4 फीसदी बढ़कर 811 करोड़ रुपए रहा है। APE 17 फीसदी बढ़कर 5330 करोड़ रुपए रही है। ये कंपनी के गाइडेंस से ज्यादा रही है। वैल्यू ऑफ न्यू बिजनेस 5 फीसदी बढ़कर 1510 करोड़ रुपए रहा है। VNB मार्जिन 340 bps घटकर 28.3 फीसदी पर रहा है। लेकिन अनुमान से ज्यादा रहा है। VNB मार्जिन पर दबाव के कारण इस शेयर पर आज दबाव संभव है।

हैवेल्स चार्ट पर बेहद मजबूत दिख रहा है। इसने 10 हफ्ते की रेंज से ब्रेकआउट दिया है। 2.5 साल का राइजिंग चैनल पार हुआ हुआ है। शुक्रवार को दोगुने से ज्यादा का डिलिवरी वॉल्यूम देखने को मिला था। भाव नए शिखर पर है। वायदा में दो दिन से शॉर्ट कवरिंग देखने को मिल रही है। इस शेयर में तेजी जारी रहने की उम्मीद है।

शेयर में बेहद शानदार प्राइस एक्शन देखने को मिल रहा है। 2.5 साल का राइजिंग चैनल पार हुआ है। रिलेटिव स्ट्रेंथ पर FNO का सबसे मजबूत शेयर है। शेयर नए शिखर पर है। OI साल के निचले स्तर पर है। लगातार 4 दिनों से वायदा में शॉर्ट कवरिंग देखने को मिल रही है। स्टॉक में तेजी जारी रह सकती है।

डिस्क्लेमर: दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को  सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top