Markets

Zomato Share Price: कंपनी का मुनाफा घटने के बावजूद शेयर में उछाल, नोमुरा की खरीदारी की रेटिंग लेकिन घटाया टारगेट

Zomato Share Price: कंपनी का मुनाफा घटने के बावजूद शेयर में उछाल, नोमुरा की खरीदारी की रेटिंग लेकिन घटाया टारगेट

Zomato Share Price: चौथी तिमाही में Eternal के कमजोर नतीजे देखने को मिले। कंपनी का मुनाफा 78% घटकर 39 करोड़ रुपये रहा। लेकिन रेवन्यू के फ्रंट पर कंपनी ने अच्छा परफॉर्म किया। कंपनी का रेवेन्यू 64% बढ़ा। लेकिन मार्जिन पर तगड़ी चोट भी देखने को मिली। Quick Commerce से EBITDA घाटा 30 करोड़ रुपये से बढ़कर 82 करोड़ रुपये रहा। वहीं कंपनी ने Zomato Quick को बंद करने का ऐलान किया है। कंपनी ने जोमैटो क्विक सर्विस बंद की। ये 15 मिनट में डिलीवरी के लिए थी। कंपनी ने 4 महीने पहले ही ये सर्विस शुरू की थी। जोमैटो की पैरेंट कंपनी इटरनल के मुताबिक सर्विस में मुनाफे के संकेत नहीं दिख रहे थे।

कंपनी का मुनाफा घटने के बावजूद आज Eternal यानी कि जोमैटो का स्टॉक दोपहर 12.09 बजे के करीब 1.33 फीसदी या 3.01 रुपये बढ़कर 235.85 के स्तर पर कारोबार करता नजर आया। इसके पहले के प्रदर्शन पर नजर डालें तो Zomato का शेयर पिछले 1 हफ्ते में 2.81 फीसदी टूटा है। वहीं 1 महीने में इसमें 15.28 फीसदी की बढ़त हुई है। 3 महीने में ये शेयर 6.27 फीसदी बढ़ा है। जबकि, इस साल अब तक इस शेयर में 16.37 फीसदी की गिरावट हुई है। 1 साल में ये शेयर 20.38 फीसदी भागा है।

NOMURA ON Eternal (Zomato)

 

नोमुरा ने जोमैटो के रिजल्ट के बाद अपनी रिपोर्ट में कहा कि कंपनी अभी भी कंपिटीशन का सामना करने के लिए तैयार दिख रही है। क्विक कॉमर्स में कम मुनाफे की संभावनाओं के चलते हमने इसका लक्ष्य घटाया है। कंपनी के 19000 रेस्टोरेंट के प्लेटफॉर्म से डीलिस्ट होने से Q4 में GOV पर असर देखने को मिला है। ब्रोकरेज ने इस पर खरीदारी की राय बनाये रखी है। लेकिन इसका टारगेट 290 रुपये से घटाकर 280 रुपये तय किया है।

JEFFERIES ON Eternal (Zomato)

जेफरीज ने जोमैटो पर होल्ड नजरिया अपनाया है। उन्होंने इस पर टारगेट प्राइस 255 रुपये से घटाकर 250 रुपये दिया है। उनका कहना है कि Q4 नतीजे ठीक रहे। Q/C में ज्यादा कंपिटीशन से इस पर सतर्क आउटलुक दिया है। मैनेजमेंट की तरफ से सतर्क कमेंट्री देखने को मिली। उन्होंने इसका एडजस्टेड EBITDA अनुमान 5-15% घटाया है। मैनजेमेंट के मुताबिक अमेजन, फ्लिपकार्ट से कंपिटीशन बढ़ेगा।

(डिस्क्लेमरः stock market news पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। stock market news यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)

Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top
NIFTY 50 
₹ 24,971.90  0.56%  
NIFTY BANK 
₹ 56,059.35  0.34%  
S&P BSE SENSEX 
₹ 81,896.79  0.62%  
RELIANCE INDUSTRIES LTD 
₹ 1,456.80  0.64%  
HDFC BANK LTD 
₹ 1,948.40  0.83%  
CIPLA LTD 
₹ 1,499.10  0.04%  
TATA MOTORS LIMITED 
₹ 671.25  0.73%  
STATE BANK OF INDIA 
₹ 790.20  0.75%  
BAJAJ FINANCE LIMITED 
₹ 915.50  1.16%  
BHARTI AIRTEL LIMITED 
₹ 1,936.30  0.02%  
WIPRO LTD 
₹ 263.24  1.24%  
ICICI BANK LTD. 
₹ 1,420.10  0.49%  
TATA STEEL LIMITED 
₹ 152.43  0.30%  
HINDALCO INDUSTRIES LTD 
₹ 661.40  1.89%